राखी सावंत फिल्म इंडस्ट्री में सबसे लोकप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। वह अपने विचित्र डांस मूव्स के लिए जानी जाती हैं और इससे भी ज्यादा वो कॉन्ट्रोवर्सी के लिए जानी जाती है। वह कई हिंदी, तेलुगु और तमिल फिल्मों का हिस्सा रही हैं। हाल ही में, राखी सावंत बिग बॉस का हिस्सा भी रही लेकिन ग्रैंड फिनाले में पहुंचने के बाद वे शो से 14 लाख रुपए लेकर बाहर हो गई थी।

आज हम आपको राखी सावंत की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहे हैं। तो आइए जानते हैं इस बारे में।

डेली हंट के अनुसार, राखी सावंत की अनुमानित कुल संपत्ति ₹ 1 मिलियन से ₹5 मिलियन के आसपास है। उन्होंने विभिन्न व्यवसायों में भी निवेश किया है जो उन्हें लाभदायक रिटर्न देते हैं। उनके पास ₹ 37 करोड़ की संपत्ति भी है। राखी सावंत के अंधेरी और जुहू के पास स्थित दो फ्लैट हैं।

मुंबई में उनका एक बंगला भी है, जिसकी कीमत 11 करोड़ है। संपत्ति के अलावा, राखी सावंत ने ऑटोमोबाइल में भी निवेश किया है और उनके पास 21.6 लाख की कीमत की फोर्ड एंडेवर कार है। उनकी ज्यादातर कमाई स्टेज परफॉर्मेंस और आइटम नंबर से होती है।

Related News