बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण लाखों करोड़ों दिलों पर राज करती है। उन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है और ये फ़िल्में सुपरहिट रही है। इसी बीच आज हम आपको दीपिका पादुकोण की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

खबरों के अनुसार, बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री दीपिका पादुकोण की नेट वर्थ 200 करोड़ रुपए से अधिक है। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या से की थी। दीपिका पादुकोण की मासिक आय और वेतन 1 करोड़ रुपए से अधिक है।

यानी वह साल के 12 करोड़ रुपए से अधिक कमा लेती हैं। उनकी ज्यादातर कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट्स से होती है। बॉलीवुड में अपने अभिनय का जलवा दिखा चुकी दीपिका पादुकोण के पास मुम्बई में एक लक्जरी घर है जिसे उन्होंने साल 2013 में खरीदा था। इस घर की कीमत लगभग 6 करोड़ रुपए हैं।

उसके पास ऑडी ए8, रेंज रोवर, मर्सिडीज बेंज और बीएमडब्ल्यू जैसी कई महंगी कारें भी हैं। उनका निवेश भी 35 करोड़ रुपये का है।

Related News