इंटरनेट डेस्क| आज के दौर में सोशल मीडिया एक बडा प्लेटफार्म बन चुका है। बॉलीवुड के स्टार को भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिंव देखा जाता है। वह अपनी छोटी से छोटी जानकारी भी अपने फैन्स के लिए सोशल साइट पर अपडेट करते रहते है। हाल ही में सोशल मीडिया पर बॉलीवुड की अभिनेत्री प्रियंका चोपडा के 25 मिलीयन फोलोअर्स ​होने पर बधाई दी जा रही है।

हम आपको जानकारीे के लिए बता दे कि हाल ही में प्रियंका इंस्टाग्राम पर सबसे ज्यादा फोलोअर्स की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच चुकी है। इंस्टाग्राम पर उनके 25 मीलियन फोलोअर्स हो चुके है और इसी के साथ ही वह भारत में सबसे ज्यादा फोलोअर्स करने वाली पहली भारतीय महिला बन चुकी है। इस मामले में उन्होंने बॉलीवुड के सारे स्टार्स को पीछे छोड दिया है। ​प्रियंका के बाद ​​दीपिका पाडुकोण के भी इंस्टाग्राम पर मीलियन फोलोअर्स है पर प्रियंका ने इस मामले में दीपिका को भी पीछे छोड़ दिया है।

उन्होंने हाल ही सोशल मीडिया पर अपने 25 मीलियन फोलोअर्स पुरे होने पर सभी का ​दिल से शुक्रिया कहा। इन दिनों प्रियंका बॉलीवुड की फिल्म भारत को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी और सलमान खान लीड रोल में है। जानकारी के अनुसार प्रियंका ने इस फिल्म के लिए अभी तक की सबसे ज्यादा अमांउट की मांग की है। सूत्रों के अनुसार बॉलीवुड में 2 साल बाद वापसी कर रही प्रियंका ने फिल्म के लिए डायरेक्टर से 12 करोड रूपये की मांग की है जो कि अभी तक बॉलीवुड की एक्टर्स में सबसे ज्यादा फीस है।

Related News