कन्नड़ साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार माने जाने वाले पुनीत राजकुमार जी ने अप्पू के नाम से भी जाना जाता है उनका शुक्रवार को अचानक निधन हो गया बताया जा रहा है कि उन्हें गंभीर हालत में बेंगलूर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्हें अस्पताल द्वारा आईसीयू में भर्ती किया गया था जिसके बाद अब उनका निधन हो गया है।

अचानक हुए निधन के बाद पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है वहीं इसे लेकर अब राज्य में छुट्टी की घोषणा भी कर दी गई है।

बताया जा रहा है कि उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी जिसके बाद शुक्रवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था मीडिया में आ रही अब तक की जानकारी के अनुसार यह बताया गया है कि पहले उन्हें सीने में दर्द उठा था जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

क्रिकेटर वेंकटेश ने इस मामले को लेकर जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर बताया कि राजकुमार का निधन हो गया है उन्होंने यह जानकारी सोशल मीडिया अकाउंट पर डाली और इसके बाद से ही लगातार लोगों का अपनी संवेदना एवं श्रद्धांजलि देना शुरू हो गया।

Related News