साउथ एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। उनकी फिल्म पुष्पा को बंपर सफलता मिली है। रश्मिका मंदाना को द नेशनल क्रश के नाम से भी जाना जाता है। रश्मिका भी जल्द ही शादी करने वाली है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की जोड़ी सभी को खूब पसंद आ रही है. दोनों को एक साथ मुंबई में स्पॉट किया गया है। इसके बाद खबरें आई थीं कि दोनों रिलेशनशिप में भी हैं। इस साल दोनों की शादी की खबरें जोरों पर हैं। अभी तक न तो रश्मिका और न ही विजय ने इस बारे में कुछ खुलासा किया है।

खबरों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि, विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दो सुपरहिट फिल्मों गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में नजर आए। दोनों की जोड़ी को काफी पसंद किया गया था. जिसके बाद से दोनों को कई बार साथ देखा जा चुका है. जिसके बाद से अफवाहें और भी तेज हो गई हैं कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। विजय के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह लाइगर की शूटिंग में व्यस्त हैं।

रश्मिका मंदाना ने हाल ही में मुंबई में एक अपार्टमेंट भी खरीदा है। रश्मिका और देवरकोंडा को भी कई बार मुंबई में डेट पर साथ देखा जा चुका है। रश्मिका और विजय के रिश्ते की चर्चा उनके गोवा ट्रिप से और भी तेज हो गई थी। अभिनेत्री ने गोवा में विजय और उनके भाई आनंद के साथ नए साल का जश्न मनाया। पुष्पा के भी विजय की मां से अच्छे संबंध हैं।

रश्मिका ने 2017 में रक्षित शेट्टी से सगाई की थी. ये सगाई ज्यादा दिन नहीं चल पाई. शादी से पहले भी दोनों के बीच कई बार अनबन चल रही थी. सगाई टूटने के बाद रश्मिका को काफी ट्रोल किया गया था। इस पर रश्मिका ने सफाई देते हुए कहा था कि 'लंबे समय से मैं अपने बारे में कई किस्से सुन रही हूं, ये चीजें मुझे रोज परेशान कर रही हैं। मैं यहां किसी को स्पष्ट करने के लिए नहीं हूं। तुम्हें मेरी स्थिति समझनी होगी, हर सिक्के के दो पहलू होते हैं।'

Related News