इंटरनेट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास काफी समय से एक दूसरें के साथ काफी टाईम एक साथ स्पेंड करते हुए नजर आ रहें है। दोनो के इंडिया आने के बाद भी कई सारी गॉसिप होते हुए देखा गया। "- इस फिल्मफेयर रिपोर्ट से इंटरनेट पर भूकंप जैसा प्रभाव पड़ा है। प्रियंका चोपड़ा के सभी फैंस अभिनेत्री के लिए काफी खुश हैं "

सुनने में आ रहा है कि 25 वर्षीय निक जोनास 35 वर्षीय अभिनेत्री के परिवार से मिलने और अपने रिश्ते को आगे बढ़ाने के लिए भारत आए है। एक सूत्र से पता चला कि दोनो शायद अपने रिश्ते को आगे बढ़ाना चाहते है।

"ट्विटर पर प्रियंका और निक को काफी अच्छे अच्छे कमेंट मिले, इसमें लोगो द्धारा कहा गया कि " वाह ... दोनो एक साथ कितने अच्छे दिखते हैं। "कुछ ट्विटर यूजर जिन्होनें प्रियंका और निक के लिए कमेंट किया " निक इस प्रपोजल को एक्सेप्ट करने वाले कोई बेवकूफ नहीं है, अभी वो 25 साल के ही है। उनके पास अभी काफी समय है। "

इंटरनेट पर इन दिनों प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास की सगाई की काफी खबरें छा रहंीं है। सुनने में आ रहा है कि दोनों ने शादी के लिए एक दूसरें को प्रपोज किया है, लेकिन अभी तक इस बात का कोई पुख्ता सबूत नहीं मिला है।अभी प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास प्रियंका के परिवार के साथ गोवा में छुट्टियां बिता रहें है। लंच के खाने के दौरान उन्होनें सभी की एक साथ पिक भी इंस्टा पर शेयर की।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास पिछले साल मई में मेट गाला के दौरान मिले थे, जहां दोनों ने डिजाइनर रॉल्फ लॉरेन के ड्रेसअप को अपने लिए चुना। प्रियंका ने टीवी होस्ट जिमी किममेल को अपने शो पर बताया कि उन्होंने "दोस्तों के साथ मिलकर यहां जाने का फैसला किया।" पिछले महीने, प्रियंका की तस्वीर निक जोनास के दोस्तों के साथ नौका पार्टी में जाते हुए सोशल मीडिया पर थीं। प्रियंका ने निक जोनास के चचेरे भाई की शादी में भी भाग लिया और इसके बाद दोनो भारत पहुंचे।प्रियंका चोपड़ा वर्तमान में टेलीविजऩ शो क्वांटिको में स्टार के रुप में हैं और वह जल्द ही सलमान खान के साथ को-स्टार के रुप में भारत में नजर आएगीं।

Related News