रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी और नीता अंबानी देश के सबसे अमीर दंपति हैं। पूरा अंबानी परिवार हमेशा सुर्खियों में रहता है। कभी अपनी लाइफस्टाइल के चलते तो कभी किसी अन्य कारण से अंबानी परिवार हमेशा चर्चा का विषय रहा है। अंबानी परिवार के साथ काम करने वालों को लेकर भी कई बार चर्चा होती है।

मुकेश अंबानी के 27 मंजिला एंटीलिया में 600 से ज्यादा स्टाफ काम करते हैं। स्टाफ को अच्छी सैलरी के साथ साथ कई तरह की सुविधाएं मिलती है। यहां काम करने वालों की मिनिमम सैलरी 2 लाख रुपए प्रति माह है।

सैलरी के अलावा कुक समेत दूसरे स्टाफ को मेडिकल और एजुकेशन अलाउंस भी मिलते हैं। उनके लिए उनका स्टाफ उनके परिवार के समान ही है।

उनके कुक उनकी पसंद का खाना बनाते हैं। वे शुद्ध शाकाहारी हैं तो उनके लिए वैसा ही खाना बनता है। अंबानी परिवार को गुजराती खाना बेहद ही पसंद है। इसके साथ ही वह इडली सांबर भी खूब पसंद करते हैं। नाश्ते में एग व्हाइट ऑमलेट पसंद है। साथ ही वह चुकंदर का जूस भी लेती हैं।

Related News