बॉलीवुड मशहूर रैपर हनी सिंह इन दिनों अपनी बॉडी पर खूब मेहनत कर रहे हैं। वह आजकल जिम में खूब पसीना बहा रहे हैं। हनी सिंह ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जो जमकर वायरल हो रही हैं। इन फोटो में हनी सिंह जिम में वर्कआउट करते हुए नजर आ रहे हैं। इन फोटोज को हनी सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की हैं।

कुछ समय पहले लंबी बीमारी के बाद हनी सिंह की फिजीक काफी बिगड़ गई थी। उनका वजन काफी ज्यादा बढ़ गया था जो कि उनके म्यूजिक वीडियो 'लोका' में साफ तौर पर नजर भी आया था। हालांकि अब वह अपने पुराने अवतार में लौटने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। वर्क फ्रंट की बात करें हनी सिंह का पिछला गाना मॉस्को माशूका रिलीज हुआ था।

गौरतलब है कि हनी सिंह ने, मैं शराबी, अंग्रेजी बीट और लुंगी डांस जैसे हिट गानों को जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। हनी सिंह का इस साल रिलीज हुए सॉन्ग 'लोका' को यूट्यूब पर 84 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

Related News