मनोरंजन डेस्क। सुर कोकिला कही जाने वाली मशहूर गायिका लता मंगेशकर इस वक्त चर्चा का विषय बनी हुई हैं। दरअसल कुछ समय पहले ये खबर सामने आई थी कि, लता जी जल्द ही रिटायरमेंट लेने वाली हैं। इस खबर के सामने आने के बाद उनके फैंस काफी निराश हो गए थे। लेकिन हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान लता जी ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा कि, "उनकी रिटायरमेंट की खबरें फर्जी हैं और वह अपनी अंतिम सांस तक गाती रहेंगी।"

बता दें, हाल ही में सोशल मीडिया पर लताजी का गाया हुआ मराठी गाना 'अता विश्व्याछा कसां' पोस्ट हुआ हैं। इसका अर्थ हैं 'अब आराम का समय है'। इस गीत को लताजी के रिटायरमेंट से जोड़कर देखा गया। गाने के बोल को लताजी की रिटायरमेंट घोषणा समझकर उनके फैंस काफी निराश हो गए थे। लताजी ने इंटरव्यू में कहा, मुझे नहीं पता कि यह अफवाह किसने शुरू की और क्यों? यह तो किसी खाली बैठे बेबकूप का काम हैं।

लताजी ने आगे कहा कि, अभी दो दिन पहले से मेरे रिटायरमेंट को लेकर संदेश और फोन मेरे पास आने लगे। जिसके बाद उन्होंने ख़बरों का खंडन करते हुए इन्हें महज सिर्फ एक अफवाह करार दिया। लता मंगेशकर भारत की सबसे लोकप्रिय और आदरणीय गायिका हैं, जिनका छ: दशकों का कार्यकाल उपलब्धियों से भरा पड़ा है। उन्होंने कई भाषाओं में फ़िल्मी और गैर-फ़िल्मी गाने गाये लेकिन पहचान भारतीय सिनेमा में एक पार्श्वगायक के रूप में स्थापित की।

Related News