हम सभी के लिए, शादी के लिहाज से 2020-21 एक मुश्किल समय रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखने के कारण वैसी लग्जुरियस सेलेब्रिटीज मैरिज नहीं हुई है जिनकी हम आशा रख रहे थे। जहां कई मशहूर हस्तियों ने साल का अंत करीब आते ही शादी कर ली तो वहीं हमारे कुछ पसंदीदा पावर कपल को अपनी शादी टालनी पड़ी।

साल 2020 के अंत में सेलेब्रिटीज नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह के साथ-साथ अभिनेत्री गौहर खान ने जैद दरबार से शादी की, और अब ऐसे भी कुछ सेलेब्रिटी कपल है जो 2021 के अंत या फिर 2022 की शुरुआत में शादी के बंधन में बंध सकते है। आज हम आपको उन्ही कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं।

1. आलिया भट्ट-रणबीर कपूर

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रणबीर कपूर ने आलिया भट्ट से शादी करने की बात पर प्रतिक्रिया दी थी कि अगर यह महामारी के लिए नहीं होती तो दोनों अब तक शादी कर लेते। तो शायद इस साल हम इन दोनों को शादी के बंधन में बंधते देखेंगे।

2. सुष्मिता सेन-रोहमन शॉल

रोहमन ने अफवाहों का खंडन करते हुए कहा था कि वह पहले से ही सुष्मिता के परिवार के एक सदस्य है और उनकी बेटियों रेनेऔर अलीसा के पिता के रूप में एक्ट करना उन्हें पसंद है। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर लेंगे।


3. कैटरीना कैफ-विक्की कौशल

कैटरीना कैफ और विक्की कौशल की डेटिंग की खबरें हमें कई बार सुनने को मिली है और ये दोनों एक साथ स्पॉट भी हुए हैं। अब कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं।


4. अंकिता लोखंडे-विक्की जैन

यह कपल दो साल से डेटिंग कर रहा है और अंकिता लोखंडे के सह-कलाकार शाहीर शेख के अनुसार, वे जल्द ही शादी करने का प्लान कर रहे हैं।

5. अथिया शेट्टी-केएल राहुल

अथिया शेट्टी और केएल राहुल का रिलेशन कई बार सुर्खियां बटोर चूका है। हालाँकि, उनके इंस्टाग्राम कमेंट और कैप्शन अक्सर उनके रिलेशन के बारे में जानकारी देते हैं। माना जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी कर सकते हैं।

Related News