इंटरनेट डेस्क |बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर की शादी के बाद पहली फिल्म वीरे दी वेडिंग थी। महिला केंद्रित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। क्रिटिक्स की वाहवाही बटौर चुकी वीरे दी वेडिंग में सोनम कपूर के अलावा करीना कपूर खान, स्वरा भास्कर और शिखा तलजानिया भी लीड रोल में नजर आए थे। आपको बता दें कि सोनम कपूर जल्द ही अपने पापा यानि अनिल कपूर के साथ नजर आऩे वाली हैं।जी हां ये पहला मौके होगा जब रियल लाइफ पिता-बेटी की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगी। बॉलीवुड की अपकमिंग फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा है जिसमें अनिल कपूर और सोनम साथ नजर आएंगे। बता दें कि फिल्म का पहला टीजर वीडियो रिलीज हो चुका हैं। टीजर वीडियो को शेयर करते हुए सोनम कपूर ने लिखा है, प्यार में सियापा नहीं किया तो क्या प्यार किया। फिल्म के टीजर वीडियो को शेयर करने से पहले सोनम ने फिल्म से अपने लुक को आउट किया था।फिल्म के रिलीज हुए टीजर पर नजर डाले तो इस टीजर में अनिल कपूर, जूही चावला, राजकुमार राव, और सोनम कपूर को दिखाया गया हैं। ये चारों ही अपने लुक में गजब ढा रहे हैं। फिल्म के इस टीजर में अनिल कपूर की हिट फिल्म 1942 ए लव स्टोरी की झलक देखने को मिली हैं। टीजर की शुरुआत अनिल कपूर के फेमस गाने एक लड़को को देखा तो ऐसा लगा से होती हैं। फिल्म की रिलीज पर नजर डाले तो यह फिल्म 12 अक्टूबर को रिलीज होगी।आपको बता दें कि हाल ही में अनिल कपूर की आगामी फिल्म फन्ने खां का टीजर वीडियो रिलीज हुआ हैं। इस फिल्म में अनिल कपूर एक लंबे वक्त के बाद ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ राजकुमार राव भी नजर आएंगे।

Related News