प्रियंका चोपड़ा सिर्फ इंडिया ही नहीं बल्कि कई देशों में न सिर्फ अदाकारी बल्कि अपने फैशन के दम पर अलग पहचान बना चुकी हैं। यह ऐक्ट्रेस स्टाइल के मामले में हमेशा आगे रहती है और ऐसे कपड़ों, जूतों और ऐक्सेसरीज में नजर आती है, जिसे देख न जाने कितनी लड़कियां अपनी वॉरड्रोब अपडेट करती हैं।


दरअसल, प्रियंका ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की थी, जिसमें वह बोल्ड ब्लैक लेस ड्रेस पहनी नजर आईं। इस लुक में पीसी कमाल की लग रही थीं। हालांकि, इस अदाकारा ने जो फुटवेअर चुने उसने कई लोगों को हैरान कर दिया।

दरअसल, प्रियंका ने अपनी इस ग्लैमरस आउटफिट के साथ दो तरह के फुटवेअर्स पहने थे। इसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। इनमें से एक में वह अपने लुक को पंप हील्स के साथ कंप्लीट करती नजर आईं। वहीं दूसरे में वह स्टडिड ऐंड कस्टमाइज्ड क्रॉक्स पहनी दिखीं। इस सेकंड चॉइस को कुछ लोगों ने पसंद किया, तो वहीं कुछ स्टाइल लवर्स इसे गलत चॉइस बताते दिखे।

प्रियंका के क्रॉक्स लुक को लेकर इंटरनेट पर 'हड़कंप' जैसा इसलिए मचा क्योंकि फैशन वर्ल्ड में हमेशा से ही क्रॉक्स को लेकर डिबेट चलता आ रहा है। कई फैशन क्रिटिक्स इसे 'मोस्ट अगली चॉइस' मानते हैं, तो कुछ लोग इसे कंफर्ट ऐंड स्टाइल का परफेक्ट कॉम्बिनेशन मानते हैं। यही वजह है कि जब भी कोई सिलेब इस फुटवेअर में नजर आता है, तो इसे लेकर लोगों की सोच भी अलग-अलग नजर आती है।

Related News