इंटरनेट डेस्क| दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर और शाहिद कपूर का सौतेला भाई ईशान खट्टर की फिल्म धड़क शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म धड़क में दोनों कलाकारों ने शानदार अभिनय का प्रदर्शन किया है। श्रीदेवी व बोनी कपूर की बेटी जाह्नवी कपूर की ये पहली डेब्यू फिल्म है। फिल्म धड़क में डेब्यू कर रही जाह्नवी कपूर की इस ​पहली फिल्म को उनकी मॉम ​श्रीदेवी को भी देखने की बहुत इच्छा थी। लेकिन जान्हवी की मॉम का ये सपना पूरा नहीं हो पाया।

फिल्म धड़क का निर्देशन शशांक खेतान ने किया है। जाह्नवी कपूर और ईशान की फिल्म 'धड़क' ने बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन भी शानदार कलेक्शन किया है। फिल्म धड़क ने शुक्रवार को ओपनिंग के पहले ही दिन 8 करोड़ 71 लाख का बिजनेस किया।

निर्देशन शशांक खेतान के निर्देशन में बनी फिल्म धड़क ने शनिवार व रविवार को भी शानदार कमाई की। फिल्म धड़क ने सोमवार तक करीब 41.67 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया। फिल्म धड़क को बनाने में करीब 25 से 30 करोड़ का खर्च आया है। जाह्नवी कपूर और ईशान खट्टर की मूवी को लगभग 2791 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म धड़क मराठी फिल्म 'सैराट' की हिंदी रीमेक है। धड़क की अधिकतर शूटिंग राजस्थान में हुई है। फिल्म की कहानी अमीर लड़की व गरीब लड़के के प्यार पर बनी है।

Related News