इंटरनेट डेस्क। प्रियंका चोपड़ा और हॉलीवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस के अफेयर की खबरें लगातार सुर्खियां बटोर रही है। अपने से 10 साल छोटे लड़के से अफेयर को लेकर प्रियंका चर्चा में है। इन दोनों को कई बार साथ में देखा जा चुका है। इन दिनों प्रिंयका ने अपने सपनों के राजकुमार के साथ मस्ती करती नजर आ रही है। हाल ही में प्रिंयका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरीज पर एक लड़के की फोटो लगाई है साथ में दिल वाली इमोजी भी है। इतना ही नहीं प्रियंका ने उस फोटो के साथ लिखा "MY FAVOURITE MEN" । आखिरकार प्रियंका को इतना प्यार किस पर आ रहा है। तो आपको बता दें कि यह फोटो उनके रयूमर्ड ब्वॉयफ्रेंड निक जोनस की है। फोटो में निक जोनस के अलावा उनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा भी नजर आ रहे हैं।इन दिनों दोनों का प्यार परवान पर है। दोनों साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रहे है। हाल ही में प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस और अपनी फैमिली के साथ गोवा ट्रिप पर गई थी। यह फोटो भी वहीं की है। मां मधु चोपड़ा, चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा भी ट्रिप पर उनके साथ थी। फोटो में साफ नजर आ रहा है कि दोनों कितने क्लोज हो सकते है। इससे दोनों का रिश्ता छिपाएं नहीं छिप रहा है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने रिश्ते का सबके सामने खुलासा किया है।दोनों के रिश्ते को देखते हुए कयास लगाए जा रहे है कि दोनों जुलाई-अगस्त तक सगाई कर सकते हैं। आपको बता दें कि निक जोनस इन दिनों भारत में ही है। इससे पहले निक ने भी प्रियंका चोपड़ा की फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी। दोनों कुछ समय पहले प्रियंका की मॉम मधु चोपड़ा के साथ डिनर डेट पर भी देखे गए। इससे लगता है कि निक जोनस प्रियंका की फैमिली के साथ घुल-मिल रहे है। अभी सभी लोग गोवा ट्रिप से वापस मुंबई आ गए हैं।

Related News