साल 2018 को अलविदा कहने का समय आ गया है क्योकि बस कुछ ही दिन के बाद नया साल आने वाला है, लेकिन आज हम जाने वाले साल की कुछ रोचक बातो को याद करेंगे। 2018 में बॉलीवुड के कई स्टार्स शादी के बंधन बंधे और कई स्टार्स अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे। लेकिन आज हम उन एक्ट्रेस के बारे में बात करेंगे जो अपने अफेयर के चलते सुर्खियों में रहे है।

सबसे पहले हम बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और अमेरिकन सिंगर निक जोनस के अफेयर की चर्चा की पर बात करेंगे। यह जोड़ा साल 2018 में सबसे ज्यादा चर्चा में रहा। लेकिन अफेयर की खबरों के बाद दोनों ने हाल ही में शादी कर ली है।

उसके बाद हम बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर और क्यूट गर्ल आलिया की बात करेंगे। दोनों हमेशा अपने अफेयर को लेकर चर्चा में रहे है। लेकिन अब खबर ऐसी है कि बहुत जल्द दोनों साहड़ी करने वाले है।

बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के साथ नजर आने लगी। लेकिन साल 2018 में दोनों कई बार साथ नजर आये। यहां तक की अब खबरे आ रही है कि दोनों 2019 में शादी करने वाले है।

Related News