इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता रणबीर कपूर को 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला है। वहीं उनकी पत्नी और अभिनेता आलिया भट्ट को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवार्ड मिला।

गुजरात के गांधी नगर में आयोजित हुए 69वें फिल्मफेयर अवॉर्ड समारोह में फिल्म एनिमल के लिए रणबीर कपूर को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता जबकि आलिया भट्ट को रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिला। फिल्म एनिमल में रणबीर कपूर का शानदार अभिनय देखने को मिला है।

वहीं फिल्म 12वीं फेल सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पुरस्कार जीतने में सफल रही। विधु विनोद चोपड़ा को सर्वश्रेष्ठ निर्देशक के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उन्हें ये पुरस्कार 12वीं फेल के लिए मिला है। बॉलीवुड के स्टार अभिनेता विक्की कौशल को फिल्म डंकी के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड दिया गया है। शबाना आजमी को भी पुरस्कार मिला है। उन्हें फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड दिया गया।

PC: mensxp

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News