इंटरनेट डेस्क। अब सुपरहिट फिल्म नो एंट्री का सीक्वल बनाया जाएगा। इसे बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार बोनी कपूर द्वारा बनाया जाएगा। बोनी कपूर ने साल 2005 में फिल्म नो एंट्री बनाई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर के साथ ही सलमान खान, फरदीन खान, सेलीना जेटली, बिपाशा बासु और लारा दत्ता का शानदार अभिनय देखने को मिला था।

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार बोनी कपूर नो एंट्री का सीक्वल बनाने जा रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन अनीस बजमी द्वारा किया जाएगा। नो एंट्री के सीक्वल में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ का शानदार अभिनय देखने को मिल सकता है। दर्शकों को इस फिल्म का इंतजार रहेगा।

अब समय ही बनाएगा कि ये फिल्म कब मूर्त रूप देती है। फिल्मकार बोनी कपूर द्वारा जल्द ही इस पर काम शुरू किया जा सकता है। 2005 में बनी फिल्म नो एंट्री सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी।

PC: leoranews

नोट: नवीनतम क्रिकेट समाचारों के लिए हमारे व्हाट्सएप चैनल को फॉलो करें।

Related News