प्रियंका चोपड़ा आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं, लोग उन्हें काफी पसंद करते हैं, इस बात से भी सभी वाकिफ होंगे कि प्रियंका चोपड़ा ने खुद से 10 साल छोटे निक जोनास से शादी की। वैसे तो प्रियंका सफल एक्ट्रेस तो है लेकिन विवादों के साथ भी उनका गहरा नाता रहा है, आज हम उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़े उन्ही कुछ विवादों पर बात करेंगे।

1.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब चार देशों की यात्रा पर गए थे तो उनकी मुलाकात प्रियंका चोपड़ा से हुई थी, बर्लिन में प्रियंका चोपड़ा ने पीएम से मुलाकात की थी, इस दौरान की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं जिसमें लोगों ने उनके पहनावे की कड़ी निंदा की थी। .

2.प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड टीवी शो 'क्वांटिको' के सीजन 3 के एक एपिसोड को लेकर सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल की गई थीं, दरअसल, शो के एक एपिसोड में भारतीय राष्ट्रवादियों को आतंकी बताया गया था जिसके बाद से ही प्रियंका को सोशल मीडिया पर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा था।

3.रोहिंग्या मुसलमान से मुलाकात करने के बाद प्रियंका चोपड़ा विवादों में आ गई थीं।

4.पुरुषों की चर्चित मैगजीन 'मैक्सिम इंडिया' में प्रियंका चोपड़ा कवरपेज पर नजर आई थीं,प्रियंका को इस मैगजीन ने दुनिया की सबसे हॉट महिला करार दिया था, लेकिन इस फोटो में लोगों की नजर प्रियंका के बॉडी के ऐसे पार्ट पर चली गई जिसके बाद लोगों ने मैगजीन की काफी आलोचना की।

5.शाहरुख खान और गौरी खान का रिश्ता हमेशा से ही खुशनुमा रहा है, लेकिन दोनों के रिश्ते में एक बार प्रियंका चोपड़ा के चलते खटास आ गई थी।


Related News