इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड के खिलजी यानी रणवीर सिंह आज 34 साल के हो गए है। 6 जुलाई 1985 को जन्मे रणवीर सिंह का जन्म मुंबई में हुआ था। वैसे तो रणवीर सिंह का पूरा नाम रणवीर सिंह भवनानी है लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने के बाद उन्होंने अपना सरनेम भवनानी हटा दिया। वैसे आपको बता रणवीर सिंह इंडस्ट्री में अनिल कपूर के रिश्तेदार लगते हैं क्योंकि रणवीर के पिता और अनिल कपूर की पत्नी सुनीता कपूर आपस में चचेरे भाई बहन हैं।हर किसी को फिल्मो में आने के लिए मेहनत करनी पड़ती है। रणवीर सिंह को भी फिल्मो में आने के लिए पापड़ बेलने पड़े। एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने बताया था कि वो अमेरिका में मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई करने गए थे। पहले रणवीर कंटेंट राइटर बनना चाहते थे लेकिन पहली ही क्लास में उन्होंने फिल्म 'दीवार' का डायलॉग बोल दिया जिसकी काफी तारीफ हुई थी।पहली क्लास में ही एक्टिंग की तारीफ मिलने से रणवीर सिंह काफी खुश थे और तभी उन्होंने एक्टर बनने की ठान ली। कहते है कि स्ट्रगल के दिनों में रणवीर ने एक एड एजेंसी में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया लेकिन वो तो एक्टिंग करना चाहते थे। इसके बाद उन्होंने थिएटर जॉइन कर लिया। वहां उन्हें चाय पिलाना और सीटे लगाने का काम भी करना पड़ता था।उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत अनुष्का शर्मा के साथ फिल्म 'बैंड बाजा बारात' से की थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट शाबित हुई और रणवीर पहली फिल्म से डायरेक्टर्स की पसंद बन गए।इस फिल्म एक बाद दीपिका के साथ रणवीर सिंह ने गोलियों की रासलीला रामलीला, गुंडे, बाजीराव मस्तानी और 'पद्मावत' जैसी सुपरहिट फिल्में दीं। रणवीर सिंह इन दिनों रोहित शेट्टी की सिम्बा की शूटिंग कर रहे है।

Related News