'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट स्वामी ओम का निधन हो गया है। वे कई दिनों से बीमार चल रहे थे और तीन महीने पहले उन्हें कोरोना हुआ था, जिसके बाद उनका एम्स में इलाज चल रहा था। जी न्यूज की खबर के मुताबिक 63 साल के स्वामी ओम ने दिल्ली में लोनी स्थित उनके घर उDLF अंकुर विहार में अंतिम सांस ली है। स्वामी के दोस्त मुकेश जैन के बेटे अर्जुन ने यह खबर दी। CR के

अर्जुन के अनुसार उन्हें कुछ दिन पहले पैरालिसिस का अटैक आया था। कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक होने के बाद उन्हें चलने-फिरने में बहुत कठिनाई हो रही थी।15 दिन पहले लकवा लगने के कारण उनकी हालत बिगड़ गई। आज सुबह उन्होंने अंतिम सांस ली।

कई विवादों में रहा नाम

स्वामी ओम का नाम कई विवादों में रहा। 4 साल पहले उनके भाई के द्वारा दर्ज कराए गए एक मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था। उनके भाई ने उस दौरान उन पर 9 साल पहले दुकान से साइकिलें और कुछ दस्तावेज चुराने आरोप लगाया था।

बिग बॉस के घर में भी अपनी बचकानी और घटिया बातों से स्वामी ओम ने बिग बॉस में भी सभी घरवालों की नाक में दम कर दिया था। लड़कियों के लिए अपमानजनक बातें करते हुए ओम ने सभी हदें पार कर दी थीं। एक टास्क के दौरान स्वामी ओम ने बानी जे पर अपनी पेशाब फेंक दी थी। उनकी इस हरकत से सभी घरवाले काफी खफा हो गए थे। इसके बाद सलमान ने उन्हें घर से बाहर का रास्ता दिखाया था।

Related News