आज हम बात करेंगे भारत के सबसे लोकप्रिय टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 13 के बारे में, जिसके ग्रांड फिनाले में अब बस कुछ सप्ताह का समय बाकी रह गया है। आपको बता दे जैसे जैसे ग्रांड फिनाले का दिन सामने आ रहा है, वैसे वैसे शो की रोचकता बढ़ती जा रही है, इस सप्ताह घर से बेघर होने के लिए सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल, आरती सिंह और विशाल आदित्य सिंह नॉमिनेट हुए थे। लेकिन कैप्टनशिप टास्क की बदौलत विकास गुप्ता और शाहबाज को एक विशेष अधिकार मिला। वो अपने कनेक्शन को छोड़कर किसी एक घर वाले को इस हफ्ते सेव कर सकते थे।

विकास गुप्ता और शाहबाज ने मिलकर आरती सिंह को बचाने का फैसला किया। तो अब सिर्फ तीन सदस्य सिद्धार्थ शुक्ला, शहनाज गिल और विशाल आदित्य सिंह नॉमिनेशन में रहे है। वीकेंड का वार का प्रोमो देखने के बाद सभी को यह लग रहा होगा कि शहनाज गिल इस सप्ताह घर से बेघर हो चुकी है।

लेकिन शहनाज गिल के फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। सलमान खान ने शहनाज गिल के साथ बहुत बड़ा मजाक किया है। इस सप्ताह शहनाज गिल नहीं बल्कि विशाल आदित्य सिंह घर से बेघर हुए है।

Related News