इंटरनेट डेस्क| इन दिनों सोशल मीडिया पर भोजपुरी फिल्मो और गानो का डंका बोल रहा है। भोजपुरी के एक से बढ़कर एक गाने आ रहे है जो यूट्यूब पर छा रहे है। वहीं भोजपुरी सिनेमा की फिटनेस गर्ल गार्गी पंडित जल्‍द ही सगाई करने वाली हैं। इस खबर की चर्चा इन‍ दिनों भोजपुरी इंडस्‍ट्री में काफी चर्चे में है।खबर के अनुसार, गार्गी ने अपने सपनो का राजकुमार खुद ढूंढ़ा है। इसलिए गार्गी काफी खुश भी हैं। हालांकि उन्‍होंने अभी तक इसका खुलासा नहीं हुआ है कि वे किसके साथ सगाई कर रही है। मगर इतना तय है कि वे जल्‍द ही शादी के बंधन में भी बंधने वाली हैं।आपको बता दे गार्गी पंडित की चर्चा इन दिनों काफी हो रही है। मीडिया से सोशल मीडिया तक वे अपनी फिल्‍मों के अलावा तकरार की बातों को लेकर भी सुर्खियों में लगातार बनी हुई हैं। हाल ही में सोशल मीडिया के जरिये उनकी झड़प भोजपुरी सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव के साथ भी हो गई थी। इस पर काफी बवाल मचा और विवाद भी हुआ। इससे पहले भी अपनी बेबाक अंदाज की पहचान रखने वाली गार्गी दूसरे मुद्दें पर भी सोशल मीडिया पर ट्रोल हो चुकी हैं। खैर एक्ट्रेस का ट्रोल होना तो आम बात है। आये दिन कोई ना कोई एक्ट्रेस ट्रोल होती रहती है।

Related News