इंटरनेट डेस्क| बॉलीवुड के दबंग सलमान की आने वाली फिल्म 'भारत' को लेकर एक खबर सामने आयी है। बता दें कि इस फिल्म में सलमान के साथ प्रियंका को देखने की लिए फैंस बहुत उत्साहित थे। हालाँकि सलमान की रेस-3 ज्यादा नहीं चली लेकिन फिल्म भारत का इन्तजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। यह फिल्म जो कोरियाई फिल्म ओडे टू माई फादर का हिंदी रीमेक है, इसमें सलमान खान और दिशा पटानी भी हैं। चूंकि प्रियंका के सभी फैंस उनके लिए काफी खुश थें तो उनके यह सुनकर काफी झटका लगा है। अली अब्बास जफर ने सोशल मीडिया पर यह स्पष्ट कर दिया है कि भारत के साथ बॉलीवुड की वापसी करने वाली प्रिंयका अब इस फिल्म का हिस्सा नहीं है।

निर्देशक ने कहा कि अभिनेत्री ने एक विशेष कारण के कारण इस फिल्म को नहीं चुना है। अली अब्बास जफर ने ट्वीट में प्रियंका को प्यार का सकेंत दिया, 'निक ऑफ टाइम' इसे देखकर हमें लग रहा है कि शायद प्रियंका जो काफी लंबे समय से निक को डेट कर रहीं है उनके साथ टाईम स्पेंड करना चाहती है।

बता दें कि इस फिल्म के जरिए प्रियंका 2 साल बाद बाॅलीवुड में वापसी करने जा रही थीं। खबरों की मानो तो प्रियंका ने फिल्म भारत क्यों छोड़ी इसके पीछे की वजह अभी तक सामने नहीं आई है। फिल्म ''भारत'' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। इस फिल्म में सलमान के अलावा दिशा पाटनी, तब्बू भी नजर आएंगी। इस फिल्म में सलमान का किरदार 18 साल से 70 साल तक के शख्स का होगा, वहीं प्रियंका अगले महीने से इस फिल्म की शूटिंग शुरू करने वालीं थीं, लेकिन अब यूं उनके इस तरह फिल्म छोड़ने से मामला बिगड़ता नज़र आ रहा है।

Related News