अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा खान अब बॉलीवुड के हॉटेस्ट कपल की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। हालांकि दोनों ने ऑफिशियली अभी तक अपने रिलेशन की घोषणा नहीं की है। लेकिन कुछ समय से दोनों अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अर्जुन, मलाइका, करीना कपूर सभी साथ में पार्टी करते भी दिखे।

पार्टी के दौरान मलाइका अर्जुन के इतने क्लोज नजर आ रही हैं। इसके बाद माना जा रहा हैं कि ये जोड़ी अब अपने रिलेशन को लेकर धीरे-धीरे सामने आ रही है। पार्टी में अर्जुन की चाची यानि संजय कपूर की पत्नी महीप कपूर भी नजर आईं।

तस्वीरों में दोनों की केमिस्ट्री खूब सुर्खियां बटोर रही है। पार्टी की तस्वीरों को खुद महीप ने अपने सोशल मीडिया अकांउट पर शेयर किया है, जिसमें मलाइका और अर्जुन की बॉन्डिंग देखते ही बन रही है। मलाइका बेहद बोल्ड अंदाज में अर्जुन के पोज देती हुईं नजर आईं।

Related News