बॉलीवुड के मशहूर प्लेबैक सिंगर अर्जुन कानूनगो ने शादी कर ली है। बता दे की, अर्जुन ने मुंबई के ताज होटल में लॉग-टाइम गर्लफ्रेंड कार्ला डेनिस के साथ गुपचुप तरीके से शादी की थी और इस शादी की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं. शादी में दूल्हा बने अर्जुन व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आए तो वहीं डेनिस सब्यसाची के रेड लहंगे में उनकी होने वाली दुल्हन कार्ला बेहद खूबसूरत लग रही थीं.

आपकी जानकारी के लिए बता दे की, अर्जुन कानूनगो और कार्ला डेनिस ने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों के सामने शादी के बंधन में बंध गए। शादी के बाद दोनों एक दूसरे को लिप लॉक करते भी नजर आए. अर्जुन और कार्ला शादी की इन तस्वीरों में काफी क्यूट नजर आ रहे थे। अर्जुन व्हाइट शेरवानी में कार्ला के साथ बेहद रोमांटिक पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। इन दोनों की मेहंदी सेरेमनी में बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। इस लिस्ट में बॉबी देओल समेत कई लोग पहुंचे और दोनों के साथ प्री-वेडिंग फंक्शन का लुत्फ उठाया.

बता दे की, नवंबर 2020 में कानूनगो ने कार्ला डेनिस को प्रपोज किया था। ये कपल शादी के बाद अपने हनीमून के लिए जापान रवाना होगा. 'कार्ला और मैंने परिवार और कुछ करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की। मैं शब्दों में बयां नहीं कर सकता कि मैं कितना खुश हूं।'

Related News