अभिनेता अर्जुन कपूर, जो कुछ समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं, ने हाल ही में अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर मलाइका के साथ अपनी संपत्ति की तुलना करने वाली एक खबर की आलोचना की। हालांकि बाद में उन्होंने इस पोस्ट को हटा लिया। दोनों ने 2019 में अर्जुन के बर्थडे पर अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर ऑफिशियल किया था।

अर्जुन कपूर ने इसे शर्मनाक और दुखद बताते हुए कहा कि 2021 में इस तरह की तुलना बेहद दुखद है। अर्जुन कपूर ने कहा- बेशक उनकी इनकम अच्छी है, क्योंकि वो कई सालों से काम कर रही हैं और आज वो जिस पोजिशन पर हैं, वहां उनकी तुलना किसी से नहीं की जा सकती।

उन्होंने लिखा "2021 में इस तरह की एक बेतुकी हेडलाइन को पढ़ना दुखद और शर्मनाक है। बेशक, वह अच्छी कमाई करती है और इतने सालों तक काम करती है कि उसकी तुलना न की जा सके।" दशकों के लंबे करियर के साथ, मलाइका ने एक अभिनेता, निर्माता, टेलीविजन होस्ट और रियलिटी शो जज के रूप में भी काम किया है।

वैसे कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में मलाइका के ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर की नेट वर्थ 10 मिलियन डॉलर यानी करीब 74 करोड़ रुपए आंकी गई है। इस लिहाज से मलाइका को अर्जुन कपूर से कम्पेयर करते हुए ब्वॉयफ्रेंड से ज्यादा अमीर बताया गया है। इसी बात पर अर्जुन कपूर नाराज हो गए हैं।

कार कलेक्शन की बात करें तो उनके पास कई लग्जरी गाड़ियां हैं। इनमें BMW 7 Series 730ld और रेंज रोवर कार के अलावा मुंबई में एक आलीशान अपार्टमेंट भी है। इस घर की कीमत करीब 10 करोड़ रुपए है।

Related News