बॉलीवुड सुपरस्टार रणवीर सिंह के लिए साल 2018 उनकी ज़िंदगी के लिए बेहद खास रहा है। अपने फ़िल्मी करियर और पर्सनल लाइफ दोनों को लेकर रणवीर पूरी साल सुर्खियों में बने रहे है। वहीं लगता है ये साल भी रणवीर के लिए शानदार होने वाला है। इसका अंदाजा हम उनकी फिल्म सिम्बा के सुपर हिट होने से लगा सकते है। आपको बता दे कि रणवीर अपनी लव लाइफ को शादी शुदा लाइफ तो बना ही चुके है। दीपिका के लिए रणवीर का प्यार किसी से छुपा नहीं है। वहीं हम बात करें बॉलीवुड में रणवीर के सफर कि तो रणवीर ने अनुष्का के साथ फिल्म ' रब ने बना दी जोड़ी ' से बॉलीवुड में कदम रखा था।

दोनों का अफेयर कुछ समय तक रहा और फिर दोनों अपनी फ़िल्मी करियर में बिजी हो गए। लेकिन अभी जब रणवीर और दीपिका के मुंबई रिसेप्शन में अनुष्का ने शामिल होकर रणवीर को चौंका दिया। रणवीर एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि अनुष्का का आना मेरे लिए बहुत स्पेशल था और ये बहुत ही प्यारा गेस्चर रहा। अनुष्का अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ रिसेप्शन में नज़र आयी।


अनुष्का के बारे में बात करते हुए रणवीर दूसरे इंटरव्यू में कहा कि अनुष्का बहुत प्यारी है और बहुत कम लोग उन्हें समझ पाते है। जिसके बाद साल 2015
दोनों ने जोया अख्तर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' में एक साथ काम किया।
वर्क फ्रंट की बात करें तो रणवीर सिम्बा की सक्सेस एन्जॉय कर रहे है वहीं अनुष्का भी इन दिनों पति विराट के साथ अपनी शादी शुदा लाइफ में बिजी है।

Related News