17 दिसंबर को स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है। सिनेमाघरों में फिल्म धूम मचा रही है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना के अभिनय की पूरी दुनिया में सराहना हो रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने दो दिनों में कई रिकॉर्ड तोड़े हैं।

पुष्पा ने पहले दिन ही दुनिया भर में 57.83 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और अब दूसरे दिन फिल्म ने 100 करोड़ रुपये को पार कर लिया है। पुष्पा का बिजनेस बहुत ही शानदार है, फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल हो चुकी है। पुष्पा फिल्म को दो भागों में बनाया गया है।

फिल्म का पहला भाग पुष्पा द राइज 17 दिसंबर को रिलीज हो चुकी है। फिल्म की कहानी चंदन की तस्करी पर आधारित है। फिल्म में अल्लू चंदन तस्कर बन गया है। 5 भाषाओं हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और कन्नड़ में रिलीज किया गया है।

पुष्पा के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ने जानकारी देते हुए बताया है कि पुष्पा भारत की 2021 की सबसे बड़ी फिल्म साबित हुई है। दुनिया भर में फिल्म ने 300 करोड़ रुपये की कमाई की है। फिल्म ने पूरे देश में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 200 करोड़ रुपये की कमाई की है।

इसकी कमाई के आंकड़े साउथ में लगातार बढ़ते जा रहे हैं। हिंदी भाषी दर्शकों के बीच पुष्पा का क्रेज तीसरे वीकेंड में भी कम नहीं हुआ. पुष्पा अब धीरे-धीरे रणवीर सिंह की '83' को पछाड़ती नजर आ रही हैं।

Related News