नये साल के जश्न का रंग यूं तो चारों नज़र रहा है। लेकिन बॉलीवुड स्टार्स की हम बात करें तो सभी स्लेब्स अपने - अपने अंदाज में नये साल का स्वागत कर रहे है। सभी बॉलीवुड स्टार्स जश्न के मूड में है। वहीं एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर , दोनों के चर्चे आज कल सुर्खियों में है। दोनों अपनी आगमी फिल्म भर्मशास्त्र की शूटिंग कर रहे है। लेकिन अक्सर दोनों शूटिंग के बाद भी हैंगऑउट - चिल करते हुए नजर आते है। आपको बता दे कि दोनों सोनम के रिसेप्शन में भी एक साथ आये।

जिसके बाद दोनों के अफेयर की चर्चा आने लगी। इस समय आलिया , न्यू ईयर की पार्टी न्यूयोर्क में रणबीर कपूर और उनके परिवार रणबीर के पिता ऋषि कपूर, माँ नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी, अपने पति भरत और बेटी समारा के साथ मना रही है। बता दे कि बॉलीवुड का ये परिवार हमेशा न्यू ईयर पर एक सात डिनर करते है। रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की है।

जिसमे आलिया - रणबीर के साथ नज़र रही है। गौरतलब है कि बॉलीवुड अभिनेता ऋषि और पत्नी नीतू कपूर दोनों सितंबर से न्यूयॉर्क में रह रहे है। ऋषि एक अज्ञात बीमारी का इलाज न्यूयोर्क में करवा रहे है।

जिसके वजह से वे न्यूयॉर्क में रह रहे है।

इस बीच रणबीर कपूर और आलिया भट्ट बॉलीवुड की दो हाई प्रोफाइल वेडिंग दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा के रिसेप्शन सहित सभी होने वाली पार्टियों से गायब रहे।

Related News