ईशा अंबानी की शादी बहुत धूम धाम के साथ मुंबई में संपन्न हो गई। शादी में बॉलीवुड के बहुत से सितारों ने भी शिरकत की। अब सोशल मीडिया पर शादी की कई तस्वीरें सामने आ रही है। जिसमें हर किसी का अलग ही अंदाज नजर आया। इस खास मौके में ऐश्वर्या राय बच्चनभी अपनी फैमिली के साथ पहुंची।

ऐश्वर्या राय अपने पति और बेटी के साथ पहुंची थी। रेड और गोल्डन कलर की बनारसी साडी में ऐश्वर्या बहुत प्यारी लग रही थी। वहीं आराध्य का ऑरेंज सिल्क का लहंगा जच रहा था।

ऐश्वर्या रेड कलर की बनारसी साड़ी में बहुत ही ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थी। इस साड़ी में गोल्डन गोटा है। इसके साथ ही ऐश्वर्या लाइट मेकअप के साथ रेड कलर की लिपस्टिक और गोल्डन चोकर और ईयररिंग्स पहने हुए बहुत ही खूबसूरत नजर आ रही थी। यह खूबसूरत साड़ी सब्यासाची के कलेक्शन में से एक है।जी हां सब्यासाची मुखर्जी के इस साड़ी को पहले ही दीपिका पादुकोण पहन चुकी है। जिसे आप खुद ही कंपेयर कर सकते है। यह दोनों हूबहू एक ही जैसी साड़ी है।

Related News