इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड ने अब एक और सितारा खो दिया है। अब दिग्गज फिल्म अभिनेता सुनील शेंडे इस दुनिया में नहीं रहे। सुनील शेंडे का 75 साल की उम्र में निधन हो गया है।

आमिर खान स्टारर फिल्म सरफरोश और संजय दत्त स्टारर वास्तव जैसी कई फिल्मों में अपना शानदार अभिनय दिखा चुके सुनील शेंडे की भूमिकाएं दर्शकों के बीच बहुत लोकप्रिय थीं।

खबरों के अनुसार, घर में ही सुनील शेंडे को चक्कर आ गया था। इसके बाद में ये भी जानकारी मिली कि शरीर में आंतरिक रक्तस्राव के कारण इस अभिनेता का निधन हुआ है।

खबरों के मुताबिक, रात एक बजे विलेपार्ले स्थित आवास पर सुनील शेंडे का निधन हुआ। उनका परशीवाड़ा स्थित श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।

सुनील शेंडे का शाहरुख खान के टीवी सीरियल सर्कस के साथ ही कई सीरियल्स में भी अभिनय देखने को मिला है। वह बॉलीवुड की कई सुपरहिट फिल्मों में अपना अभिनय दिखा चुके हैं।

Related News