देश के सबसे बड़े बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के बड़े बेटे आकाश अंबानी और श्लोका मेहता जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले है। 28 जून को एंटिला में उनकी प्री इंगेजमेंट पार्टी का आयोजन किया गया। प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी में बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियां पहुंची। जिनमे एक्ट्रेस आलिया भट्ट, करण जौहर, अक्षय कुमार, शहीद कपूर, काजोल, मनीष महलोत्रा, रणबीर कपूर और शाहरुख खान जैसे तमाम फिल्मी सितारे शरीक होने पहुंचे।वहीं बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अपने बॉयफ्रेंड निक जोनस के साथ पार्टी में पहुंची। उन्होंने सबका ध्यान अपनी तरफ खिंचा। प्रियंका ने लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहन रखी थी जबकि निक जोंस ब्लू कोट पैंट में थे।वहीं टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर भी अपनी पत्नी के साथ पार्टी में पहुंचे। दोनों ने तकरीबन सेम कलर के आउटफिट पहने हुए थे।

संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' में लीड रोल प्ले कर रहे रणबीर कपूर भी अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर आकाश की प्री-इंगेजमेंट सेरेमनी में पहुंचे। रणबीर कपूर के साथ अयान मुखर्जी कुछ ऐसे नजर आए।

Related News