बॉलीवुड के बेस्ट कपल बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर एक दूसरे से बहुत प्यार करते हैं। बिपाशा बसु और करण की शादी को लगभग 3 साल हो चुके है। लेकिन इतने साल के बाद भी उन दोनों का प्यार वैसा ही है जैसा पहले था। वैसे मौका कोई भी हो दोनों एक साथ में बहुत खूबसूरत नज़र आते है। इतना ही नहीं दोनों एक दूसरे को हमेशा सपोर्ट भी करते रहते हैं। शादी के बाद से अब तक दोनों ने एक दूसरे का बहुत सपोर्ट करते है, और साथ भी निभाते है।

अब हाल ही में बिपाशा ने पति करण की तारीफ करते हुए बताया कि वो कितने प्यारे पति हैं। शादी के 3 साल होने के बाद भी वो बहुत रोमांटिक है, और हमेशा मेरा ध्यान रखते है। हम दोनों बिल्कुल एक दूसरे के साथ बेस्ट फ्रेंड की तरह रहते है । हमें एक दूसरे के साथ टाइम स्पेंड करना अच्छा लगता है।

बिपाशा ने कारण के बारे में कहा, 'वो बहुत ही अच्छे इंसान हैं। वो बहुत ही सेंसिटिव और इमोशनल हैं। उन्हे हमेशा पता चल जाता है कि कब मेरा मूड कैसा है। अगर मैं गुस्से में या अपसेट होती हूं तो वो हमेशा मुझे हंसाते हैं। मैं बहुत लकी हूं कि करण जैसे इंसान मेरी जिंदगी में हैं। वो हमेशा मेरी मदद करते हैं।'

Related News