मलाइका अरोड़ा के पीछे पीछे मालदीव पहुंचे अर्जुन कपूर, वायरल हुई तस्वीरें
पिछले कुछ समय से बॉलीवुड में प्यार और ब्रेकअप सिलसिला बड़ी तेज रफ़्तार से चल रही है। बॉलीवुड में हर दिन शादी को लेकर खबरे आती रहती है। हाल में एक्टर अर्जुन कपूर और एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा को लेकर खबरें सामने आई है कि 19 अप्रैल को दोनों बहुत जल्द शादी के बंधन में बंध सकते हैं। दोनों की शादी की खबरों के बीच हाल ही में मलाइका अरोड़ा मालदीव में छुट्टियां मनाती नजर आईं। इस दौरान उन्होंने अपने कई तस्वीरें भी शेयर कीं।
अब इन सबके बीच अर्जुन ने भी अपने इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर की हैं जो मालदीव की हैं। उनके तस्वीर शेयर करते ही लोगों ने उन्हें ट्रोल करना सुरु कर दिया। तो क्या दोनों साथ में मालदीव में साथ समय बिता रहे हैं?
मलाइका और अर्जुन की मालदीप की तस्वीर को देख कर यही लग रहा है कि दो साथ में मालदीप गए है। मलाइका की मालदीव की तस्वीर पर आये कमेंट और उसके बदले में मलाइका का रिप्लाई यही साबित करता है की दोनों मालदीप में छुट्टियां मनाने गए है।