बॉलीवुड की सुपरस्टार एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के बाद हरियाणा की छोरी मानुषी छिल्‍लर ने 17 साल बाद मिस वर्ल्‍ड का खिताब जीतकर पूरी दुनिया में देश का नाम रोशन कर दिया। मिस वर्ल्‍ड बनते ही मानुषी रातोंरात स्‍टार बन गईं।
जानकारी के लिए बता दें मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अपने माता-पिता की तरह एमबीबीएस की डिग्री ले चुकी हैं। इनके माता-पिता डाक्टर हैं। एक प्रकार से मानुषी ब्‍यूटी विद ब्रेन हैं।

ऐसे में यह देखना लाजिमी होगा कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद मानुषी बॉलीवुड में कदम रखती हैं या फिर बतौर डाक्टर जनता की सेवा करती हैं। हरियाणा के एक छोटे से कस्बे की मानुषी ने मिस वर्ल्ड बनकर यह साबित कर दिया कि अब गांवों की लड़कियां भी इस वैश्विक प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकती हैं। अब आप सोच रही होंगी कि आखिर मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता में शिरकत करने के लिए क्या करना पड़ता है। जी हां, इस स्टोरी में हम आपको वही बात बताने जा रहे हैं।

आपको जानकारी के लिए बता दें कि कोई भी लड़की डायरेक्ट मिस वर्ल्‍ड प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकती है। इसके लिए आपको पहले मिस इंडिया का खिताब जीतना होगा। इसके बाद ही आप मिस वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट में भारत रिप्रजेंट कर सकती हैं।
यह बात जान लें कि प्रत्येक वर्ष के आखिर में मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्‍सा लेने के लिए एक फॉर्म जारी किए जाते हैं। इस फॉर्म के जरिए मिस इंडिया प्रतियोगिता के लिए आपको रजिस्‍ट्रेशन कराना होता है।

रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप मिस इंडिया की वेबसाइट सर्च कर सकती हैं। यह रजिस्‍ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आपको एक रजिस्‍ट्रेशन नंबर मिलता है, फिर देश के कुछ खास शहरों में इसका ऑडिशन होता है।
अगर आपका चयन उस विशेष शहर में लिए गए ऑडिशन में हो गया, फिर आपको रीज़नल लेवल के ऑडिशन के लिए बुलाया जाता है।

मिस इंडिया बनने के लिए शर्तें

- प्रतियोगी की हाइट 5 फीट 5 इंच या फिर उससे ज्यादा होनी चाहिए।
- इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए लड़की की उम्र सिर्फ 18 से 25 साल होनी चाहिए।

- केवल कुंवारी लड़कियां ही इस प्रतियोगिता में शिरकत कर सकती हैं।
- प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली प्रतिभागियों के पास पासपोर्ट होना जरूरी है। उपरोक्त शर्तों के साथ आप मिस इंडिया प्रतियोगिता में शामिल हो सकती हैं। अगर किस्मत और टैलेंट ने आपका साथ दिया तो मिस इंडिया का खिताब जीतते ही आपको मिस वर्ल्‍ड कॉन्‍टेस्‍ट की तैयारी करनी होगी।

Related News