लाइफस्टाइल डेस्क। दोस्तों दुनिया में कई ऐसे लोगों ने जन्म लिया है जिनके महान कार्य के लिए उन्हें अलग-अलग उपलब्धि और उपनाम दिए गए है। आज हम आपको एक ऐसी ही शख्सियत से मिलवाने जा रहे हैं जिन्हें लेडी विद द लैंप के नाम से भी जाना जाता है। जी हां दोस्तों कई प्रतियोगी परीक्षाओं में भी यह सवाल पूछा जा चुका है कि ‘लेडी विथ द लैंप’ के नाम से कौन प्रसिद्ध है, हालांकि कई लोग इसका सही जवाब नहीं दे पाते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि दया व सेवा की प्रतिमूर्ति माने जाने वाली फ्लोरेंस नाइटिंगेल को "द लेडी विद द लैंप" (दीपक वाली महिला) के नाम से जाना जाता हैं। बता दे कि फ्लोरेंस का सबसे महत्वपूर्ण योगदान क्रीमिया के युद्ध में रहा था।

Related News