सामान्य ज्ञान विषय सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में आता है। लगभग सभी प्रकार की प्रतियोगी परीक्षाओं और साक्षात्कार के दौर में, सामान्य ज्ञान विषयों के बारे में प्रश्न पूछे जाते हैं। साक्षात्कार के दौर में, उम्मीदवार कभी-कभी हमारे आस-पास की चीजों पर प्रश्नों में फंस जाते हैं, लेकिन हम उनके बारे में पूरी तरह से नहीं जानते हैं। सामान्य ज्ञान अनुभाग प्रत्येक छात्र के लिए बहुत महत्वपूर्ण है और सभी को इस पर ध्यान देना चाहिए। आइए जानते हैं सामान्य ज्ञान के कुछ महत्वपूर्ण प्रश्न...

प्रश्न 1- वाईफाई का पूरा नाम क्या है ?
उत्तर- वायरलेस फिडेलिटी। (यह एक लोकप्रिय वायरलेस नेटवर्किंग तकनीक है। एक ऐसी तकनीक जिसके माध्यम से हम आज इंटरनेट और नेटवर्क कनेक्शन का उपयोग कर रहे हैं)।



प्रश्न 2- एफएम का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- फ्रीक्वेंसी मॉडुलन।

प्रश्न 3- भारत के किस राज्य को चावल का कटोरा कहा जाता है?
उत्तर: आंध्र प्रदेश।

प्रश्न 4- पर्वत और पर्वत के बीच की भूमि कौन-सी है?
उत्तर- घाटी।

प्रश्न 5- एक किलो में कितने लीटर होते हैं?
उत्तर: यह विभिन्न द्रवों की विभिन्न प्रकृति पर निर्भर करता है। उदाहरण के लिए, 1 लीटर घी जमा करने पर 990 ग्राम होता है। जबकि एक लीटर खाद्य तेल का वजन 910 ग्राम होता है। जबकि एक लीटर दूध का वजन 1032 ग्राम होता है।

प्रश्न 6- बताओ दुनिया की सबसे पहली ट्रेन किस देश में चली थी?
उत्तर दुनिया की पहली रेल सेवा इंग्लैंड में शुरू हुई (1826)।

प्रश्न 7- भारत की पहली क्रिकेट टेस्ट टीम के कप्तान कौन थे?
उत्तर टीम इंडिया ने अपना पहला टेस्ट मैच 1932 में खेला था। भारतीय टीम टेस्ट सीरीज खेलने इंग्लैंड गई थी। तब भारतीय टीम की कमान सीके नायडू ने संभाली थी।

प्रश्न-8. डीएसएलआर का पूरा नाम क्या है?
उत्तर: डीएसएलआर का पूरा नाम डिजिटल सिंगल लेंस रिफ्लेक्स है।

प्रश्न-9. सीडीएमए का पूरा नाम क्या है?
उत्तर सीडीएमए का पूरा नाम कोड डिवीजन मल्टीपल एक्सेस है।

प्रश्न-10. एमटीएस का पूरा नाम क्या है?
उत्तर- मोबाइल टेलीफोन सेवा।

Related News