सवाल: किस जीव का गर्भधारण केवल 21 से 24 दिन का होता है?
जवाब: चूहा
सवाल : प्रसिद्ध झंडा गीत झंडा ऊंचा रहे हमारा की रचना किसने की थी?
जवाब: श्यामलाल गुप्त पार्षद ने की थी।
सवाल: भारत देश में रात और दिन कब बराबर होते हैं?
जवाब: 21 मार्च और 23 सितंबर के दिन
सवाल: भारत के पहले रक्षामंत्री कौन थे?
जवाब: बलदेव सिंह
सवाल : मधुमक्खी पालन क्या कहलाता है?
जवाब: एपीकल्चर
सवाल: मनुष्यों में गुणसूत्रों की संख्या कितनी होती है?
जवाब: 46
सवाल : ऐसा कौन-सा देश है जो भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है ?
जवाब : बांग्लादेश भारत के साथ सबसे लंबी सीमा साझा करता है, जो 4096 किलोमीटर है।
सवाल : मानव शरीर का कौन सा अंग रक्त से यूरिया को फिल्टर करता है?
जवाब: गुर्दा

Related News