भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc), बैंगलोर ने GATE 2024 के रिजल्ट जारी होने की डेट घोषित कर दी है। GATE 2024 के परिणाम 16 मार्च को घोषित किए जाएंगे। रिजल्ट्स आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in पर जारी किए जाएंगे। एक बार लिंक एक्टिव हो जाने पर, उम्मीदवार अपने पंजीकरण नंबर, रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ का उपयोग करके अपने स्कोर की जांच कर सकते हैं। परीक्षा 3, 4, 10 और 11 फरवरी 2024 को आयोजित की गई थी।

इस साल GATE 2024 परीक्षा के लिए कुल 6.8 लाख उम्मीदवार उपस्थित हुए थे। GATE स्कोर के आधार पर, उम्मीदवार आईआईटी और अन्य तकनीकी संस्थानों में मास्टर कार्यक्रमों में प्रवेश पा सकते हैं। कई सरकारी कंपनियां भी GATE स्कोर के आधार पर नौकरियां देती हैं। प्रोविजन आंसर की पहले जारी की गई थी और उम्मीदवारों को आपत्तियां दर्ज कराने के लिए 25 फरवरी तक का समय दिया गया था। अब, फाइनल आंसर की और रिजल्ट्स घोषित किए जाने हैं।

पिछले वर्ष कितने अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए थे?
पिछले साल कुल 6.7 लाख उम्मीदवार GATE परीक्षा में शामिल हुए थे, जिनमें से लगभग 1 लाख उम्मीदवार पास हुए थे। इसी तरह 2022 में करीब 8 लाख अभ्यर्थियों में से 1.12 लाख अभ्यर्थी परीक्षा में उत्तीर्ण हुए.

GATE 2024 का रिजल्ट कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट gate2024.iisc.ac.in.in पर जाएं।
होमपेज पर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.
अपना रोल नंबर आदि दर्ज करें और सबमिट करें।
स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
जांचें और प्रिंटआउट लें।

गेट कट ऑफ मार्क्स क्या है?
कट-ऑफ परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की कुल संख्या, सीटों की संख्या, पिछले वर्षों के रुझान और प्रश्न पत्र के कठिनाई स्तर के आधार पर तैयार की जाती है। IISc हर साल विभिन्न श्रेणियों में उम्मीदवारों के लिए GATE कट-ऑफ जारी करता है। 2023 में, कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के लिए कट-ऑफ 675 और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के लिए 810 थी।

Related News