नमस्कार दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले ऐसे ही सामान्य ज्ञान के सवालों की जानकारी के लिए हमसे जुड़ने के लिए ऊपर दिया गया पीले रंग का फॉलो बटन दबाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

1. किस महापुरुष को लोकमान्य के नाम से भी जाना जाता है?

जवाब - बाल गंगाधर तिलक

2. भारत के पहले शिक्षा मंत्री कौन थे?

जवाब - मौलाना अबुल कलाम आजा‌द

3. मोहन वीणा का आविष्कार किसने किया था?

जवाब - पंडित विश्व मोहन भट्ट

4. गुरु गोबिंद सिंह का जन्म कहाँ पर हुआ था?

जवाब - पटना (बिहार)

5. उत्तर पश्चिम रेलवे का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है?

जवाब - जयपुर

6. भारत में पहली ट्रेन कब चली थी?

जवाब - 16 अप्रैल 1853

7. राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार सबसे पहले किस खिलाड़ी को मिला था?

जवाब - विश्वनाथन आनंद

8. टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड किस खिलाड़ी के नाम दर्ज है?

जवाब - सचिन तेंदुलकर

9. भारतीय वायु सेना दिवस कब मनाया जाता है?

जवाब - 8 अक्टूबर

10. पहली बार नोट पर गांधीजी की तस्वीर कब छपी थी?

जवाब - महात्मा गांधी की तस्वीर पहली बार 1969 में उनके जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर जारी किए गए 100 रूपये के स्मृति नोट पर छापी गई थी।

Related News