केरियर डेस्क। दोस्तों जापान के हिरोशिमा में हुए परमाणु विस्फोट के बारे में दुनिया के लगभग सभी लोगों को अच्छी तरह पता है जो अमेरिका की ओर से किया गया था। प्रतियोगी परीक्षाओं में इस परमाणु विस्फोट से संबंधित कई तरह के सवाल पूछे जाते हैं। कई प्रतियोगी परीक्षाओं में यह सवाल पूछा जा चुका है कि हिरोशिमा परमाणु विस्फोट के बाद खिलने वाली पहली चीज क्या थी, हालांकि कई लोग इसका सही जवाब नहीं दे पाते हैं। जानकारी के लिए हम आपको बता दे की साल 1945 में जापान के हिरोशिमा में परमाणु विस्फोट किया गया था, जिसके कई सालों बाद हिरोशिमा में सबसे पहले ओलिएंडर फूल खिला था, जिसे हिरोशिमा का ऑफिशियल फूल भी कहा जाता है।

Related News