प्रश्न 1: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की कुल संपत्ति कितनी है?
उत्तर: प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से वर्ष 2018 के अनुसार जब पीएम मोदी की संपत्ति का आंकलन किया गया तो उनके पास करीब 2.28 करोड़ रुपये की संपत्ति थी। जबकि 2014 के लोकसभा चुनाव में करीब डेढ़ करोड़ की संपत्ति थी। इस से पता चलता है कि उनकी संपत्ति में 75 लाख की बढ़ोतरी हुई है। उनकी आय का एक बड़ा हिस्सा उनके द्वारा लिखी गई किताबों की बिक्री से आता है। पीएम मोदी की लिखी किताबों की बिक्री की कुल रॉयल्टी करीब 13 लाख की है।
प्रश्न 2: देश का पहला राष्ट्रीय हिन्दी संग्रहालय कहाँ स्थापित किया जा रहा है ?
उत्तर: आगरा में
प्रश्न 3: सिनेबार किस धातु का अयस्क है?
उत्तर: पारा या मरकरी


प्रश्न 4: भारत मे किसे फाँसी की सजा नही दी जा सकती ?
उत्तर: भारतीय कानून के मुताबिक पागल, गर्भवती महिला व नाबालिग बच्चो को फांसी नही दी सकती।
प्रश्न 5: गांधीजी किसे अपना राजनितिक गुरु मानते थे ?
उत्तर: गोपालकृष्ण गोखले


प्रश्न 6: भारत का सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा व्यक्ति कौन है ?
उत्तर: डॉ श्रीकांत जिचकर ( श्रीकांत जिचकर कांग्रेस के बड़े नेता रहे है उनका नाम भारत के सबसे पढ़े लिखे मनुष्य के रूप में लिम्का बुक्स रिकॉर्ड में दर्ज है)
प्रश्न 7: अरब सागर की रानी किस स्थल को कहते हैं ?
उत्तर: कोचीन को

Related News