बहुत से स्टूडेंट्स डॉक्टर बनने के लिए हर साल प्रयास करते हैं और कई स्टूडेंट्स डॉक्टर बनना चाहते हैं लेकिन उनके पास इस बारे में पूरी जानकारी नहीं होती है। आज हम आपको इसी बारे में जानकारी देने जा रहे हैं कि आप डॉक्टर कैसे बन सकते हैं और इसके लिए क्या योग्यता होती है व कितना खर्चा आता है?

आइये जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

11वीं के बाद साइंस चुनें

जो भी स्टूडेंट डॉक्टर बनना चाहते हैं उन्हें दसवीं के बाद ग्याहरवीं कक्षा में साइंस सब्जेक्ट लेना जरूरी होता है। आपको फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी सब्जेक्ट लेना होता है।

मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम की करें तैयारी
मेडिकल क्षेत्र में जाने के लिए सीबीएससी बोर्ड द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट (नीट-यूजी) का एग्जाम पास करने की जरूरत होती है। इस एग्जाम में अच्छे मार्क्स के साथ पास होना जरुरी होता है। इसमें रिजर्वेशन के आधार पर छूट भी मिलती है।

भारत में AIIMS, AIPMT, MH-CET, DPMT, PMET, UPMT, NEET, AU AIMEE, JIPMER आदि फेमस एंट्रेंस एग्जाम है।

एमबीबीएस की डिग्री लें
इसके बाद कैंडिडेट को किसी मान्यता प्राप्त संस्था से MBBS बैचलर ऑफ मेडिसिन एंड बैचलर ऑफ सर्जरी (एमबीबीएस) की पढाई करना होता है।

मेडिकल ग्रेजुएशन की अवधि 3 से 4.5 साल की होती है। इसके बाद कम से कम 1 साल की इंटर्नशिप करनी होती है। इसलिए डॉक्टर बनने में 5.5 साल लगते हैं। इसके बाद MBBS की डिग्री मिल जाती है।

इसके बाद मेडिकल पोस्ट ग्रेजुएशन भी कर सकते हैं। जो कि MD, MS आदि है। इनकी अवधि भी 2 से 3 साल की होती है।

इसके अतिरक्त आप क्लीनिकल रिसर्च की तरफ जा सकते हैं। शोध करने के लिए इंडियन कौंसिल फॉर मेडिकल रिसर्च, सेंट जॉन रिसर्च इंस्टिट्यूट, AIIMS ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस, पीजीआई, टाटा इंस्टिट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च-मुंबई आदि बड़ी संस्थाएं शोध कराती हैं।

भारत के प्रमुख मेडिकल इंस्टीयूट -
अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) - दिल्ली
ग्रांट मेडिकल कॉलेज - मुंबई
मद्रास मेडिकल कॉलेज - चेन्नई
मौलाना आज़ाद मेडिकल कॉलेज (MAMC) - दिल्ली
जिपमुर कॉलेज - पुदुचेरी
आर्म्ड फोर्सेस मेडिकल कॉलेज (एएफएमसी) - पुणे
कस्तूरबा मेडिकल कॉलेज (KMC) - मणिपाल
श्री रामचंद्र मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट - चेन्नई

कितना आता है खर्चा
डॉक्टर बनने के लिए आपको लाखों रुपए का खर्चा आएगा। आपको 8 से 10 लाख या अधिक खर्च करने होंगे।

शुरूआती पैकेज
इसमें शुरुआती स्तर पर 3 लाख से 3.5 लाख तक का वार्षिक वेतनमान भी मिल सकता है। लेकिन देखा गया है कि ज्यादातर छात्र एम.बी.बी.एस. करने के बाद आगे की पढ़ाई करने की दिशा में बढ़ते हैं।

Related News