वैसे तो पढ़ाई करना किसी भी छात्र को पसंद नहीं है लेकिन जब बात गणित विषय पढ़ने की आती है तो विद्यार्थी हमेशा इस विषय को पढ़ने को जी चुराते है। यह विषय स्कूल में छोटी कक्षा से पढ़ाना शुरू कर दिया जाता है लेकिन इसके बावजूद कई छात्र इस विषय की परीक्षा में ज्यादा मार्क्स प्राप्त नहीं कर पाते है। लेकिन अगर आपसे कहा जाए कि छात्रों को ना पसंद आने वाला यह गणित दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला विषय है तो यह बात जानकर आपको हैरानी हो सकती है।

लेकिन यह बात सच है कि गणित दुनिया में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला विषय है। हाल ही में किये गए एक अध्ययन के अनुसार गणित वैश्विक स्तर पर सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला विषय है। यह अध्ययन ग्लोबल एजुकेशन सेंसस 2018 में कैम्ब्रिज असेसमेंट इंटरनेशनल एजुकेशन (कैम्ब्रिज इंटरनेशनल) द्वारा प्रकाशित किया गया है।

इस अध्ययन के अनुसार 88% छात्रों के साथ गणित दुनिया का सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला विषय है। वही इस लिस्ट में 65% छात्रों के साथ रसायन विज्ञान दूसरे और 63 प्रतिशत छात्रों के साथ भौतिकी तीसरे स्थान पर है।

इसी अध्ययन के दौरान किये गए एक अन्य सर्वे के दौरान यह भी सामने आया है कि भारत में प्राइवेट ट्यूशन पहले की तुलना में अधिक हो गए है। इस सर्वे के अनुसार 55 % भारतीय स्कूली छात्र स्कूल के बाद प्राइवेट ट्यूशन लेते है जबकि चीन में यह संख्या 57% है। इन प्राइवेट ट्यूशन में सबसे ज्यादा पढ़ा जाने वाला विषय भी गणित ही है जिसकी संख्या लगभग 66% है।

Related News