सिविल सेरिस एग्जाम यानी आईएएस परीक्षा एक कठिन परीक्षा है और यह पद भी एक प्रतिष्ठित पद है। यूपीएससी द्वारा साल में 2 बार सिविल सर्विस एग्जाम आयोजित करवाया जाता है इसके बाद भारतीय विदेश सेवा (आईएफएस), भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) में नौकरी मिलती है। इस परीक्षा को पास करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत होती है।

आम तौर पर परीक्षा का आयोजन मई जून में होते हैं। इस परीक्षा को लेकर कैंडिडेट्स के मन में यह सवाल जरूर रहते हैं कि परीक्षा के लिए किन किताबों का चयन किया जाए। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आईएएस परीक्षा के लिए तैयारी करने के लिए कौनसी किताबें आपके काम आ सकती है।

कैंडिडेट्स ऑफलाइन और ऑनलाइन किताबों का सहारा ले सकते हैं। प्रीलीम्स और मेन परीक्षा तैयारी के लिए ये हैं कुछ महत्वपूर्ण किताबें-

1. भारतीय अर्थव्यवस्था रमेश सिंह

2. भारत का प्राचीन इतिहास आर.एस. शर्मा

3. सिविल सेवा परीक्षाओं के लिए भारतीय राजनीति एम लक्ष्मीकांत द्वारा

4. आधुनिक भारत का इतिहास बिपन चंद्र

5. भारत का भूगोल मजीद हुसैन द्वारा

6. भारतीय संस्कृति के पहलू आर विद्या और कल्पना राजाराम द्वारा

7. मध्ययुगीन भारत का इतिहास सतीश चंद्र द्वारा

8. वर्बल और नॉन वर्बल रीजनिंग आर एस अग्रवाल

9. मनोरमा ईय़र बुक

10. इंडिया ईयर बुक

11. ग्रीन इंडिया के लिए प्रयास: अरिहंत विशेषज्ञों द्वारा

12. एनालिटिकल रीजनिंग एमके पांडे द्वारा

13. भारत में सामाजिक समस्याएं राम अहुजा द्वारा

14. यूपीएससी मेन के लिए 151 निबंध

15. पैक्स इंडिका शशि थरूर द्वारा

16. आईएएस मेन जनरल स्टडीज पेपर 2 अरिहंत प्रकाशकों द्वारा

17. गांधी के बाद भारत रामचंद्र गुहा द्वारा

18. भारत और विश्व सुरेंद्र कुमार द्वारा

19. भारत की आंतरिक सुरक्षा के लिए चुनौतियां

Related News