इंटरनेट डेस्क। आज के समय में कई युवा बॉलीवुड में अपना करियर बनाना चाहते हैं और इसके लिए अपने परिवार वालों से दूर रह कर अपने सपनों को पूरा करने के पीछे लग जाते हैं। लेकिन बॉलीवुड में एक्टर के रूप में करियर बनाना इतना भी आसान नहीं है।

लेकिन यदि आप शुरुआत एक्टर की बजाय अन्य बॉलीवुड जॉब्स से करें तो आपके लिए ये सब कहीं आसान होगा। तो आइये जानते हैं कि बॉलीवुड में करियर बनाने के लिए आपको शुरुआत किन जॉब्स से करनी चाहिए।

1. असिस्टेंट डायरेक्टर

असिस्टेंट डायरेक्टर बनने के लिए आपको सब से पहले फिल्म मेकिंग कोर्स करना होगा। कोर्स से आपको यह जानकारी मिलेगी कि फिल्म कैसे बनती है इसके बाद आप किसी डायरेक्टर के असिस्टेंट बन सकते हैं। इस से आपको आगे अपना करियर बनाने में भी मदद मिलेगी।

2. मेकअप आर्टिस्ट

आप मेकअप आर्टिस्ट भी बन सकते हैं इसके लिए भी आपको कोर्स करना होगा। इसके बाद आपको फेमस सेलेब्रिटीज का मेकअप करने का मौका मिलेगा। जिस से आप उनसे अच्छे टर्म्स बना पाएंगे जिस से आपको आगे अपना करियर बनाने में मदद मिलेगी।

3. पीआर मैनेजर

पीआर मैनेजर सेलिब्रिटी का पब्लिक रिलेशन हैंडल करता है। इसके लिए भी आपको कोर्स करना होगा। इसी के साथ आपको कम्युनिकेशन में भी महारत होनी चाहिए।

4. सिनेमेटोग्राफर

सिनेमेटोग्राफर मूवी शूट करता है। इसमें थ्योरीटिकल नॉलेज होने के साथ प्रेक्टिकल ज्ञान होना भी आवयश्क है जिस से आपको अच्छी जानकारी मिलती है।

Related News