वर्क फ्रॉम होम कल्चर इ​न दिनों तेजी से बढ़ता जा रहा है। अब लोग दफ्तर जाने के बजाए घर से ही काम करने लगे हैं। ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कुछ लोग स्थायी रूप से घर से ही काम करते हैं, वहीं कुछ लोग सप्ताह या महीने में कुछ दिन या फिर विशेष परिस्थियों में घर से काम करते हैं। आप सोच रहे होंगे कि इसमें कौन सी बुराई है। जी हां, दोस्तों आपको बता दें कि वर्क फ्रॉम होम के फायदे कम नुकसान ज्यादा है। वर्क फ्रॉम होम से सबसे ज्यादा नुकसान आपके करियर को होता है।

- करियर में आगे बढ़ने के लिए बॉस या मैनेजमेंट से नियमित संपर्क बहुत जरूरी होता है।
- यह संपर्क केवल फोन या ईमेल तक सीमित नहीं होता, बल्कि रूबरू होना पड़ता है।
- मैनेजमेंट की नजरें पड़ती रहेंगी, तो ही आपके काम को भी पहचान मिलेगी।

- वर्क फ्रॉम होम से इंसान एक अनदेखा मजदूर बनकर रह जाता है।
- बॉस/ मैनेजमेंट से रूबरू होते रहने पर उनसे अपने आइडिया, अपनी योजनाओं पर चर्चा कर उन्हें इंप्रेस कर सकते हैं।
- ऐसा करने से वेतनवृद्धि के अलावा प्रमोशन मिलने के ज्यादा अवसर बने रहते हैं। इसलिए घर से काम करने वाले लोग ज्यादा नुकसान में रहते हैं।

- वर्क फ्रॉम होम कल्चर से अच्छा प्रोफेशनल नेटवर्क लगभग खत्म हो जाता है।
- कमजोर नेटवर्क के चलते नए अवसरों का लाभ लेने, नए असाइनमेंट पाने, अधिक लोगों तक अपनी रिकमेंडेशन पहुंचाने में परेशानी पेश आती है।
- करियर में आगे बढ़ते रहने के लिए रोज नई स्किल्स की जरूरत पड़ती है। ऐसे में घर से काम करने वाले अक्सर इस स्किल से वंचित रह जाते हैं।
- समय के साथ आगे बढ़ने के लिए रोज दफ्तर जाकर काम करना बेहद जरूरी होता है।

Related News