बहुत से लोगों को आपने देखा होगा जिनके पास एक से ज्यादा डिग्रियां होती है। लेकिन आज हम आपको भारत के सबसे अधिक पढ़े लिखे व्यक्ति के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके पास 20 डिग्रियां थी। हम बात कर रहे हैं श्रीकांत जिचकर की।

श्रीकांत जिचकर का जन्म 14 सितंबर, 1954 को कटोल, नागपुर जिले में एक किसान परिवार में हुआ था।उनका निधन 2 जून 2004 में हुआ था। उनकी डिग्रियों की बात करें तो उन्होंने कई सब्जेक्ट्स में MA (मास्टर्स) किया था। इसके अलावा उनके पास पत्रकारिता के साथ MBA और बिजनेस स्टडी में डिप्लोमा डिग्री थी। उन्होंने D.Litt और इंटरनेशनल लॉ में पोस्ट ग्रेजुएशन किया था। डॉक्टर वो Phd के बूते नहीं बल्कि MBBS और MD करने के कारण कहलाते थे।


उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत यूनिवर्सिटी स्टूडेंट काउंसिल से की थी बहुत कम उम्र में विधानसभा चुनाव जीतकर विधायक बन गए थे। बाद में उन्हें मंत्री भी बनाया गया था। उन्हें राज्यसभा (1992-98) के सांसद के रूप में भी चुना गया था। एक समय में वह में 14 विभागों के साथ अपने समय के शक्तिशाली मंत्री भी थे। बाद में वो लोकसभा का चुनाव जीतकर सांसद भी बने थे। उन्होंने 42 विश्वविद्यालयों (यूनिवर्सिटी) में पढ़ाई की थी और 20 डिग्रियां हासिल की थी। श्रीकांत की अपनी निजी लाइब्रेरी थी जिसमें 52 हजार से ज्यादा किताबें थीं।


श्रीकांत 1978 में IPS और 1980 IAS के लिए भी सेलेक्ट हुए थे। लिम्‍का बुक ऑफ वर्ल्‍ड रिकॉर्ड्स के अनुसार वे भारत के सबसे ज्‍यादा क्‍वालीफाइड व्‍यक्ति हैं।


ये थीं उनकी उपलब्धियां

1. Medical Doctor, MBBS and MD

2. Law, LL.B

3. M.A. Public Administration

4. M.A. Sociology

5. M.A. Economics

6. M.A. Sanskrit

7. M.A. History

8 M.A. English Literature

9. M.A. Philosophy

10. M.A. Political Science

11. M.A. Ancient Indian History, Culture and Archaeology

12. M.A Psychology

13. International Law, LL.M

14. Masters in Business Administration, DBM and MBA

15. Bachelors in Journalism

16. D. Litt. Sanskrit

17. IPS

18. IAS

Related News