केरियर डेस्क। दोस्तों कहते हैं कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है। आप चाहो तो किसी भी उम्र में पढ़ना प्रारंभ कर सकते हैं। दोस्तों हम आपको बता दें कि कई बार छोटे-छोटे बच्चे पढ़ने के मामले में बड़ों बड़ों को भी मात दे देते हैं और कई ऐसे लोग भी है जो उम्र का एक पड़ाव पार करने के बाद भी लगातार पढ़ाई करते रहते हैं। दोस्तों आज हम आपको एक ऐसी भारतीय महिला के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्होंने 80 साल की उम्र में पीएचडी कर के लगभग सभी को हैरान कर दिया। दोस्तों आज हम आपको मध्य प्रदेश के उज्जैन में रहने वाली 80 वर्षीय शशि कला रावल के बारे में बताने जा रहे हैं। दोस्तों जानकारी के लिए हम आपको बता दें कि हाल ही में 80 वर्षीय शशिकला रावल ने संस्कृत में पीएचडी की उपाधि हासिल की है। हम आपको बता दें कि शशि कला राज्य सरकार के शिक्षा विभाग से भूतपूर्व व्याख्याता है। गौरतलब है कि शशि कला रावल ने साल 2019 में महर्षि पाणिनी विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति डॉ. मिथिला प्रसाद त्रिपाठी के मार्गदर्शन में वृहत संहिता के दर्पण में सामाजिक जीवन के बिंब विषय पर डॉक्टर ऑफ फिलासॉफी की डिग्री हासिल की है।

Related News