नमस्कार दोस्तों, प्रतियोगी परीक्षा से संबंधित ऐसी जानकारी के लिए हमसे जुड़ने के लिए ऊपर दिया गया पीले रंग का फॉलो बटन दबाएं और अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आये तो इसे लाइक और दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें।

अगर आप सरकारी विभाग / मंत्रालय में काम करने के इच्छुक है तो युवा ग्रेजुएट्स के लिए इस विभागों में ग्रेड-बी 'और' सी 'पदों पर काम करने के लिए SSC CGL सबसे अच्छा विकल्प है। यह परीक्षा हर साल पूरे देश में आयोजित की जाती है। इस परीक्षा को पास करने के बाद एक अधिकारी के रूप में, आपको विभिन्न विभागों में कई महत्वपूर्ण कर्तव्यों का पालन करना होता है। वैसे तो इस परीक्षा के माध्यम से कई विभागों और पदों पर भर्ती की जाती है लेकिन आज हम आपको SSC CGL की उन नौकरियों के बारे में बता रहे है जिनमें सबसे ज्यादा सैलरी मिलती है।

असिस्टेंट ऑडिट ऑफिसर - यह एक ग्रेड बी श्रेणी के अंतर्गत आने वाला पद है जिसके द्वारा सीएजी (भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक) विभाग में नियुक्ति की जाती है। इस पद पर चयन होने के बाद आपको 9300 - 34800 रूपये वेतन और 4800 रूपये ग्रेड पे मिलते है। इस पद पर भर्ती के लिए आपकी आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर - यह केंद्रीय सचिवालय सेवा का एक पद है जो कि ग्रेड बी के अंतर्गत आता है। इस पद पर आपको 9300 - 34800 रूपये वेतन और 4800 रूपये ग्रेड पे मिलता है। अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपकी आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

इनकम टैक्स इंस्पेक्टर - यह सीबीडीटी (प्रत्यक्ष कर बोर्ड) विभाग का एक पद है जो कि ग्रेड सी के अंतर्गत आता है। इस पद पर आपको 9300 - 34800 रूपये वेतन और 4600 रूपये ग्रेड पे मिलता है। इस पद पर भर्ती के लिए आपकी आयु 30 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

असिस्टेंट एनफोर्समेंट ऑफिसर - यह एक ग्रेड बी पद है जो कि प्रवर्तन निदेशालय, राजस्व विभाग, वित्त मंत्रालय के अंतर्गत आता है। इस पद पर काम करने के लिए आपकी आयु 30 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए और इसके लिए आपको 9300 - 34800 रूपये वेतन और 4600 रूपये ग्रेड पे मिलता है।

सीबीआई में सब-इंस्पेक्टर - यह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अंतर्गत आने वाला एक पद है जो कि ग्रेड बी का पद है। इस पद पर काम करने के लिए आपको 9300 - 34800 रूपये वेतन और 4600 रूपये ग्रेड पे मिलता है और अगर आप इस पद के लिए आवेदन करना चाहते है तो आपकी आयु 20 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

Related News